फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दशहरे से पहले रावण का पुतला जलाने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 आरबीआई कॉलोनी ग्राउंड में दशहरे से पहले रावण का पुतला आग के हवाले कर दिया गया था। अश्विनी बाल ड्रामाटिक क्लब की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंच चुकी है और जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्लब की ओर से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले खड़े किए गए थे। बुधवार रात करीब 11:15 बजे शरारती तत्वों ने पुतले में आग लगा दी। मौके पर पहुंचते-पहुंचते पूरा पुतला जल चुका था। क्लब महासचिव आदित्य शर्मा ने बताया कि पुतलों और टेंट पर करीब चार लाख रुपये खर्च हुए थे। पुलिस को पहले ही सुरक्षा के लिए सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें