फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना आईटी सिटी के अधीन सेक्टर-82/83 रोड पर बीती रात कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा डमर सिंह की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा प्रेम सिंह घायल हो गया। कार चालक हादसे के बाद भाग गया। प्रेम सिंह निवासी सेक्टर-82 मोहाली में किराए पर रहता है। वह लांगरी का काम करता है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका चाचा डमर सिंह भी कुछ समय पहले मोहाली आया था। वह सेक्टर-82 के पास मार्बेला एरिया में रहता था।
विज्ञापन

बुधवार शाम वह प्रेम सिंह से मिलने आया था। रात करीब साढ़े 10 बजे प्रेम सिंह अपने चाचा को बाइक पर छोड़ने निकला। जब दोनों सेक्टर-83 की तरफ सड़क पर बने कट से मुड़ रहे थे, तो एयरपोर्ट चौक की ओर से एक कार बिना हॉर्न और डिप्पर मारे आई और ड्राइवर साइड से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार भी टायर फटने से मौके पर ही बंद हो गई। इसके बाद चालक कार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें