फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: खिड़की तोड़ शौचालय से भाग निकला आरोपी, दरवाजे पर पहरा देता रहा SI, अब तलाश में जुटी टीम

Thu, 29 Sep 2022 01:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

करीब 10 मिनट तक भी आरोपी शौचालय से बाहर नहीं आया तो कुछ आशंका हुई। एसआई ने पीछे जाकर देखा तो खिड़की टूटी व खुली मिली और शौचालय से आरोपी सुखचैन गायब था। यह देख वे हैरान रह गए और अन्य अधिकारियों को भी सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार एक आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही ब्यूरो में हड़कंप मच गया। टीमें उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम ने जुलाई माह में राजस्थान से ट्रक में छिपाकर डोडा पोस्त लाने के मामले का खुलासा किया था। इसी मामले में गुप्त सूचना के आधार पर जींद के थाना गढ़ी के क्षेत्र में इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। इसमें आरोपी चालक व एक अन्य को पकड़ा गया था। 

विज्ञापन


इस संबंध में गढ़ी थाने में ही मामला दर्ज किया गया था। इसकी जांच का जिम्मा एसआई गुरनाम को सौंपा गया था। इसी मामले में कड़ी मशक्त के बाद लुधियाना के धांद्रा निवासी आरोपी सुखचैन को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

उसे पहले जींद के गढ़ी थाने ले जाया गया। जहां से उसे ब्यूरो टीम लेकर कुरुक्षेत्र पहुंची। ब्यूरो को आरोपी से गहनता से पूछताछ करना था। मगर सुबह करीब छह बजे आरोपी ने तैनात एसआई गुरनाम से कहा कि उसे शौचालय जाना है। इसके बाद उसे शौचालय में छोड़ा गया। बाहर गेट पर एसआई खड़े रहे। करीब 10 मिनट तक भी आरोपी बाहर नहीं आया तो कुछ आशंका हुई। 
विज्ञापन


एसआई ने पीछे जाकर देखा तो खिड़की टूटी व खुली मिली और शौचालय से आरोपी सुखचैन गायब था। यह देख वे हैरान रह गए और अन्य अधिकारियों को भी सूचना दी। आनन-फानन एसआई विनोद, हवलदार सतीश कुमार व सुरेंद्र कुमार की टीम उसकी तलाश में लगी। बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन भी खंगाले गए लेकिन आरोपी का कहीं सुराग नहीं लग सका। उधर, एसआई गुरनाम सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें