चंडीगढ़। सेक्टर-46 ए में पार्क के पास 21 साल के नेपाली युवक घायल अवस्था में मिला। उसके पेट में चाकू लगा था और आंत बाहर आ चुकी थी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मनीमाजरा के शास्त्री नगर निवासी दिनेश पीजीआई में भर्ती है। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है। दिनेश मनीमाजरा में पानी पूरी की फड़ी लगाता है। वह मंगलवार रात को तीज उत्सव के चलते सेक्टर 45 बुड़ैल में आया था। जहां नेपाल मूल के लोग तीज उत्सव मना रहे थे।