फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्टः चंडीगढ़ के स्कूलों में 9वीं-11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा स्थगित, बढ़ सकती हैं छुट्टियां

Thu, 14 May 2020 02:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के 9वीं और 11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। कक्षा 9वीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसमें 30 नंबर ग्रेस मार्क्स देकर स्टूडेंट्स को पास कर दिया गया था। इसके बावजूद कई स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई थी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के कक्षा 9वीं और 11वीं के करीब साढ़े चार हजार स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 मई से आयोजित होनी थी, जो अब स्थगित कर दी गई है। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नई तारीखों के विषय में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है, लेकिन जल्द ही नई तारीखें घोषित की जाएंगी।

शहर में रोजाना कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है। कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित होने के कम से कम एक हफ्ते पहले स्टूडेंट्स को सूचना दे दी जाएगी ताकि वह अपने सब्जेक्ट की रिवीजन कर सकें।
विज्ञापन


बता दें 15 मई तक सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश है। हालांकि, संभावना है कि छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अलका मेहता ने बताया कि यह परीक्षाएं स्कूल दोबारा खुलने के बाद ही आयोजित हो पाएंगी।

उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते केस और स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि इस अतिरिक्त समय का सदुपयोग वह परीक्षा की तैयारी के लिए करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें