कोविड-19 की वजह से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। यही वजह है हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 30 फीसदी पाठ्यक्रम को घटा दिया था। अब नया अपडेट पाठ्यक्रम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। फिलहाल नौवीं और दसवीं कक्षा का अपडेट सिलेबस अपलोड किया गया है। 11वीं और 12वीं का सिलेबस गुरुवार को अपलोड किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से प्रदेशभर के करीब 6700 सरकारी और प्राइवेट स्कूल जुड़े हैं। आप यहां क्लिक कर घटा हुआ सिलेबस देख सकते हैं।
9वीं और 10वीं कक्षा का अपडेट सिलेबस बोर्ड की वेबसाइट पर आज अपलोड कर दिया है। 11वीं और 12वीं कक्षा का अपडेट सिलेबस गुरुवार को अपलोड कर दिया जाएगा। सीबीएसई की तर्ज पर ही 30 फीसदी सिलेबस कम किया गया है ताकि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी तरह की समस्याएं न हो। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड