गुरुग्राम में 9, फरीदाबाद में 6, सोनीपत 4, हिसार 9, अंबाला में 7, करनाल 7, पानीपत 6, रोहतक 4, रेवाड़ी 6, पंचकूला 3, कुरुक्षेत्र 3, यमुनानगर 2, सिरसा 3, महेंद्रगढ़ 3, भिवानी 4, झज्जर 5, पलवल 2, फतेहाबाद 3, कैथल 4, जींद 4, नूंह 2, चरखी दादरी में 2 संक्रमितों की मौत हुई है।
ब्लैक फंगस से पांच की मौत
हरियाणा में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को पांच लोगों की ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई। खानपुर मेडिकल कॉलेज में शनिवार को पानीपत के संक्रमित मरीज की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। फतेहाबाद में ऑपरेशन के बाद भी ब्लैक फंगस से पीड़ित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिले में बीमारी से यह पहली मौत है।
फतेहाबाद में भट्टू क्षेत्र निवासी व्यक्ति नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद कोमा में चला गया था। उसे अग्रोहा रेफर किया था लेकिन परिजन सिरसा ले गए थे। भिवानी में ब्लैक फंगस संक्रमित दो लोगों की मौत हुई है, दोनों अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। सिरसा में ब्लैक फंगस से शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई तथा चार नए केस मिले हैं, अब जिले में कुल 33 केस, पांच की पहले ही हो चुकी है मौत।
रोहतक पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के 63 मरीज भर्ती हैं। इनमें से दो का शनिवार को ऑपरेशन किया गया और तीन वेटिंग में हैं। झज्जर के गिरावड़ में स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में शनिवार को ब्लैक फंगस के 4 मामले आए। इनमें 2 झज्जर और 2 रेवाड़ी जिले के हैं।
करनाल में ब्लैक फंगस के 5, यमुनानगर-अंबाला में 1-1 और पानीपत में 4 नए केस मिले। खानपुर मेडिकल कॉलेज में पानीपत और सोनीपत के चार मरीज मेडिकल कॉलेज में रेफर किए गए हैं। हिसार में ब्लैक फंगस के आठ और नए मरीज पहुंचे। अब आंकड़ा 70 पहुंच गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है, ऑपरेशन करके एक मरीज की आंख निकाली गई है।