फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ लैब से शराब की 98 बोतलें चोरी, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Sat, 22 Jul 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
खरड़ स्थित पंजाब स्टेट ड्रग्स एंड केमिकल टेस्टिंग लैब से जॉनीवाकर स्कॉच की 98 बोतलें चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। तय समय में जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को दो हफ्ते में सीएम को रिपोर्ट पेश करनी होगी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खरड़ स्थित लैब में पुलिस द्वारा लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। वहीं, पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब के सैंपल लैब में जमा कराए जाते हैं। शराब एवं ड्रग्स के प्राप्त सैंपलों की जांच में अनियमितता के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने लेबोरेट्री में छापा मारा तो शराब की बोतलें चोरी होने की बात सामने आई थी। वहीं, सीएम ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।

जिक्रयोग है कि खरड़ लैब का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले पैसे लेकर यहां के माहिरों द्वारा सैंपल फेल करने की बात सामने आई थी। इसमें लैब के दर्जा चार मुलाजिम से लेकर कई सीनियर अधिकारी शामिल थे। इस संबंध में विजिलेंस ने केस दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी प्रत्येक सैंपल को फेल करने के बदले पांच से दस लाख रुपये वसूलते थे। इसके बाद यह राशि सभी लोगों में बांटी जाती थी। इसके बाद लैब की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। किसी को भी लैब के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। वहीं, पुलिस वालों को भी ड्रेस व पूरे दस्तावेज लेकर ही वहां आने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें