फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेवा संकल्प अभियान में 972 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश ने सेवा संकल्प अभियान के तहत अंगदान व रक्तदान शिविर लगाए। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने छह स्थानों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और शहरवासियों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। शिविरों में कुल 972 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को रक्त की जरूरत होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आयोजकों ने कहा कि अंगदान का संकल्प किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। सेक्टर-33 स्थित राजस्थान भवन में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह मुख्य अतिथि रहे। सेक्टर-50 कम्युनिटी सेंटर में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। संजय टंडन ने रक्तदान को महान सेवा कार्य बताया। सेक्टर-38 कम्युनिटी सेंटर में पूर्व सांसद सतपाल जैन और सेक्टर-19 कम्युनिटी सेंटर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने रक्तदाताओं की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें