फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नौकरी का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी, होमगार्ड भी बना शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांट्रैक्ट पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड को भी अपना शिकार बनाया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता हरविंदर सिंह, पंजाब होमगार्ड में ड्राइवर के पद पर तैनात है और उसकी ड्यूटी सेक्टर-17 में लगती है। वहीं उसकी मुलाकात कुराली निवासी लखबीर सिंह से हुई, जो अक्सर सेक्टर-17 में आता-जाता था। आरोपी खुद को सेक्टर-36 स्थित सरकारी डिस्पेंसरी का कर्मचारी बताता था। साथ ही उसने यह भी दावा किया कि वह यूनियन का प्रधान है और उसके पिता के सरकारी महकमों में गहरे संपर्क हैं।
जब हरविंदर सिंह ने अपने बेटे के लिए नौकरी की बात की तो आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह उसे कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी लगवा देगा। इसके बाद उसने हरविंदर सिंह के अन्य परिचितों को भी नौकरी का झांसा दिया। भरोसा कर हरविंदर सिंह ने आरोपी को अपने बेटे सहित अन्य लोगों के नाम पर करीब 9.50 लाख रुपये दे दिए। न तो किसी की नौकरी लगी न ही पैसे लौटाए गए। जब हरविंदर ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा। आख़िरकार हरविंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें