फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 94 डीसीएसए छात्रों को नौकरी मिली, एक स्टूडेंट को सालाना 8 लाख रुपये का पैकेज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं एप्लिकेशन (डीसीएसए) ने अपने 2023-2025 बैच के लिए 84.7% प्लेसमेंट दर दर्ज की है। इनमें 94 को पहले ही प्लेसमेंट मिल चुका है, जिनमें से 72.97% को ऑन-कैंपस प्लेसमेंट और 11.73% को ऑफ-कैंपस अवसरों के माध्यम से प्लेसमेंट मिला है। एक स्टूडेंट को सालाना 8 लाख रुपये का पैकेज मिला है।
विज्ञापन

प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 21 कंपनियों ने भाग लिया। शीर्ष भर्ती करने वालों में एडिफेक्स, इन्फोसिस, चिकमिक, कीमाउस आईटी शामिल रही। डीसीएसए के अध्यक्ष डॉ. अनुज शर्मा ने कहा कि हमें विश्वास है कि आने वाले हफ्तों में और ज़्यादा छात्रों को प्लेसमेंट मिल जाएगा, क्योंकि प्रक्रिया अभी भी जारी है। प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. जसलीन कौर बैंस ने कहा कि समस्या समाधान और व्यक्तित्व संवारने के लिए दृष्टिकोणों को प्रोत्साहित करके संकाय और कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रयास किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें