चंडीगढ़। हिमाचल के युवक से ट्रुवे कंसल्टेंसी ने जर्मनी वर्क वीजा के नाम पर 90 हजार रुपये ऐंठ लिए। न वीजा दिया और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित ने अब सेक्टर-26 पुलिस थाने में शिकायत दी है।
शिकायत में नीरज कुमार ने बताया कि सेक्टर-26 के ट्रुवे कंसल्टेंसी की हरनीत वालिया ने जर्मनी का वर्क वीजा दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग तारीखों में उनसे 1.30 लाख रुपये लिए। यह रकम अक्तूबर 2024 और फरवरी 2025 में हरनीत के निजी बैंक खाते में जमा करवाई गई। नीरज के अनुसार उन्हें बाद में नकली वर्क परमिट पकड़ा दिया गया और महीनों तक बहाने बनाए जाते रहे। जब वह ऑफिस पहुंचे तो वह बंद मिला। पीड़ित ने बताया कि आरोपी सिर्फ 40 हजार रुपये लौटाए जबकि 90 हजार रुपये देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं धमकी भी दी।