चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 9 नए मरीज मिले। वहीं सात मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 71 है। संक्रमण दर 0.73 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्वास्थ विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1239 लोगों की जांच की। इनमें से 7 पुरुष व दो महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से सेक्टर-15, 25, 36, 37, 44, 45, 49, 51 और कैंबवाला से एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं।