फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः आचार संहिता के बीच पटियाला में कार से मिली 92.50 लाख की नकदी

Thu, 14 Mar 2019 08:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
बरामद नगदी के साथ पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी चुनाव आचार संहिता को सख्ती के साथ लागू करने के लिए शुरू किए प्रयासों के तहत पटियाला पुलिस को बुधवार देर रात बड़ी सफलता मिली। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार सवार दो युवकों से 92 लाख 50 हजार की नकदी बरामद की। यह पैसा बिना जरूरी दस्तावेजों के ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू और जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी कुमार अमित ने गुरुवार दोपहर को आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीएसपी पातड़ां सुखअमृत सिंह रंधावा की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने नेशनल हाईवे नरवाना रोड नजदीक बैरियर गांव ढाबी गुजरां में अंतरराज्यीय नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्हें एक कार से 92.50 लाख रुपये बरामद हुई। यह नगदी बिना किसी जरूरी व योग्य दस्तावेजों के ले जाई जा रही थी, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे एक काले रंग की हुंडई कार नरवाना वाली साइड से आई। इस कार को रोककर जब तलाशी ली गई तो इसकी आगे की दोनों सीटों के नीचे से 92 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए।

कार चालक रवि (23) निवासी गांव शेरगढ़ और इसके साथ बैठे युवक सचिन (20) निवासी खन्नौरी से जब इस नकदी के बारे में पूछताछ की तो इन्होंने कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया। इस पर आमदन एवं कर विभाग की टीम को बुलाया गया और इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट को सूचित कर नकदी जब्त कर ली गई।

डीसी ने बताया कि लोकसभा पटियाला हलका के अधीन पड़ते सभी नौ विधानसभा हलकों में तैनात स्टेटिक, सर्विलांस व फ्लाइंग स्क्वायड की 9-9 टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ नजर रख रही हैं। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह चुनाव आचार संहिता का पालन करने और एक लाख रुपये से ज्यादा राशि अपने साथ ले कर जाने व लाते समय पूरे दस्तावेज अपने साथ रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें