फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना : महामारी पर लगाम के लिए 9.40 करोड़ की राशि जारी़

Wed, 28 Apr 2021 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

  • 14 जिलों को 50-50 लाख और 8 जिलों को 30-30 लाख रुपये दिए 
  • वित्त आयुक्त संजीव कौशल ने की जारी राशि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के रोकथाम उपायों के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से सहायता के रूप में विभिन्न जिला उपायुक्तों को 9.40 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

विज्ञापन


हरियाणा के वित्त आयुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि 14 जिलों  गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार, अंबाला, करनाल, पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा और जींद के लिए कुल 7 करोड़ रुपये, प्रत्येक जिले को 50 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसी प्रकार, आठ जिलों महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, पलवल, फतेहाबाद, कैथल, चरखी दादरी और नूंह के लिए प्रति जिला 30 लाख रुपये कुल 2.40 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। 

उन्होंने बताया कि उपायुक्तों को ये राशि क्वारंटीन, संग्रह और स्क्रीनिंग के लिए खर्च करनी होगी, जिनमें आवास, भोजन, कपड़े, चिकित्सा देखभाल व प्रभावित लोगों के लिए और संगरोध शिविरों (घर संगरोध के अलावा) में या क्लस्टर रोकथाम कार्यों के लिए आश्रय शामिल हैं।
विज्ञापन


कौशल ने बताया कि राशि कोविड-19 की प्रतिक्र्तिया के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद, अतिरिक्त परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना और उपभोग्य सामग्रियों और परीक्षण किट के लिए खर्च करनी होगी। इसके अलावा, यह राशि नगरपालिका व पुलिस अधिकारियों के लिए सुरक्षा उपकरण, थर्मल स्कैनर्स, वेंटिलेटर, एयर प्यूरीफायर, ऑक्सीजन उत्पादन और मरीजों के परिवहन व्यवस्था के लिए, कंटेनमेंट जोन बनाने तथा कोविड-19 देखभाल केंद्रों के लिए खर्च की जा सकेगी।

हरियाणा में रिकार्ड 84 की मौत,11931 नए केस
कोरोना संक्रमण और मौत के आंकड़ों की बढ़ती गति से प्रदेश में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मंगलवार को रिकार्ड 84 कोरोना मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11931 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। भयावह स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 18 जिलों में कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं, जबकि केवल चार जिलों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 

मंगलवार को सबसे अधिक मौत गुरुग्राम और हिसार में 10-10 लोगों की हुई है। अंबाला में 9, रोहतक व जींद में 8-8, फतेहाबाद 7, भिवानी 6, करनाल में 4, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला व सिरसा में 3-3, पलवल, नूंह,कैथल व रेवाड़ी में 2-2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर व महेंद्रगढ़ में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें