फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

897 शिक्षक भर्ती : प्रोविजनल सूची में चयनित अभ्यर्थियों का 2 जुलाई से शुरू होगा दस्तावेजों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 897 स्कूल शिक्षक पदों की स्थायी भर्ती के लिए परीक्षा देकर प्रोविजनल सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 2 जुलाई से शुरू हो जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से एनटीटी, जेबीटी आदि विभिन्न पदों के लिए जनवरी से जून माह तक लिखित परीक्षाएं आयोजित की गईं और प्रोविजनल सूची जारी की। दो जुलाई से लेकर माह के आखिरी सप्ताह तक चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन कर विभाग भर्ती प्रक्रिया को पूरी करेगा।
विज्ञापन



सेक्टर-18 के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर अनुसार सुबह 9 और 11 बजे आने का समय दिया है। जेबीटी के 396 पदों की भर्ती के लिए 16 जनवरी को विभाग ने पुनर्विज्ञापन जारी किया और 28 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की, जिसमें पंजीकृत 36135 अभ्यर्थियों में से 25117 ने पेपर दिया। प्रोविजनल सूची में 805 अभ्यर्थियों का नाम है। एनटीटी के 100 पदों के लिए दिसंबर 2023 में विज्ञापन जारी किया गया था। पंजीकृत 10350 अभ्यर्थियों में से ने 6790 सात अप्रैल 2024 को एनटीटी के लिए परीक्षा दी। प्रोविजनल सूची में चयनित 197 अभ्यर्थियों को चार जुलाई को दस्तावेज सत्यापन के लिए जीजीएमएसएसएस-18 आना होगा। विभाग द्वारा अक्तूबर 2023 में पीजीटी के 98 पदों की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन पर 15890 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया और 8695 ने 10 से 13 जनवरी 2024 के बीच हुई परीक्षा दी। अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची में शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसकी दस्तावेज सत्यापन करने की संभावित तिथि पांच जुलाई है। एनटीटी और जेबीटी के मुकाबले विभाग ने पीजीटी के दस्तावेज सत्यापन को लेकर विस्तृत जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं करवाई है। टीजीटी की लिखित परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हुई और विभाग का जुलाई माह के अंत तक दस्तावेज सत्यापन करवाने की कोशिश रहेगी।

केट में फंसा स्पेशल एजुकेटर भर्ती मामला
स्पेशल एजुकेटर टीजीटी और जेबीटी के 96 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने सितंबर 2023 में विज्ञापन जारी किया था। इस पर अनुबंध पर कार्यरत स्पेशल एजुकेशन शिक्षकों ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में केस किया। कोर्ट द्वारा फिलहाल के लिए भर्ती पर रोक लगाई है। मामले की सुनवाई के बाद भर्ती को लेकर स्पष्टता मिल पाएगी। स्पेशल एजुकेटर के लिए छह जनवरी को लिखित परीक्षा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें