फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: डेराबस्सी के 88 वर्षीय बुजुर्ग ने जीती पांच करोड़ की लॉटरी, पिछले 35 साल से आजमा रहे थे किस्मत

Fri, 20 Jan 2023 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

महंत दास ने कहा कि वह अक्सर लॉटरी टिकट खरीदते थे क्योंकि वह अपने परिवार और खुद के लिए चीजों को बदलना चाहते थे। लॉटरी जीतने के बाद वह आधा पैसा डेरे के लिए बांट देंगे और बाकी अपने दोनों बेटों में बराबर-बराबर बांट देंगे।
विज्ञापन
लॉटरी जीतने के बाद जश्न मनाता परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा बस्सी के एक बुजुर्ग ने 5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। त्रिवेदी कैंप निवासी महंत द्वारका दास ने लोहड़ी मकर सक्रांति बंपर लॉटरी जीती है। जानकारी मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

विज्ञापन


महंत दास ने कहा कि वह अक्सर लॉटरी टिकट खरीदते थे क्योंकि वह अपने परिवार और खुद के लिए चीजों को बदलना चाहते थे। लॉटरी जीतने के बाद वह आधा पैसा डेरे के लिए बांट देंगे और बाकी अपने दोनों बेटों में बराबर-बराबर बांट देंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं। पिछले 35-40 सालों से लॉटरी खरीद रहा हूं। 

उनके बेटे नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पिता ने भतीजे को लॉटरी टिकट खरीदने के लिए पैसे दिए। जीरकपुर में लॉटरी का कारोबार करने वाले और परिवार को टिकट बेचने वाले लोकेश ने दावा किया कि करों की कटौती के बाद द्वारका दास को लगभग 3.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


लोकेश कुमार ने बताया कि वह पंचकूला रोड पर लकी लॉटरी के नाम से स्टॉल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त महंत के पोते निखिल शर्मा आज से आठ दिन पूर्व उनसे लोहड़ी मकर संक्रांति का बंपर टिकट लेने आए थे। उसने कहा कि इससे पहले भी वृद्ध उससे लॉटरी का टिकट खरीदता रहता है। बुजुर्ग के बेटों में से एक नरिंदर कुमार ऑटो चलाता है। लॉटरी के बाद बुजुर्ग के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें