फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में कोरोना का कहर : सैनिक स्कूल के 83 विद्यार्थी मिले पॉजिटिव, जिलेभर में संक्रमण के 138 मामले

Wed, 10 Mar 2021 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल में बुधवार को कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल से 83 और विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले। जबकि पहले यहां 57 विद्यार्थी संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं जिले में कोरोना के 138 नए मामले मिले हैं। 28 फरवरी को सैनिक स्कूल के तीन विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर हॉस्टल के विद्यार्थियों और स्टाफ के 390 सैंपल लिए थे। जिनमें से दो मार्च को 54 और विद्यार्थी पॉजिटिव मिले थे, जबकि अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन सभी को क्वारंटीन किया गया था। अब नियम के अनुसार दोबारा मंगलवार की शाम सैंपल लिए गए तो 83 और विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

उधर, कैथल जिले के गांव खरकां के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को खरकां के स्कूल के सात विद्यार्थियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा जिले में 16 अन्य कोरोना संक्रमित भी मिले हैं।
विज्ञापन


प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सात दिन बाद दोबारा सैंपल लिए थे तो 83 विद्यार्थी पॉजिटिव मिले। किसी भी विद्यार्थी में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। इन विद्यार्थियों को स्कूल में ही आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित जांच के अलावा मरीजों की देखभाल भी कर रही है। -डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल।

बोर्डिंग स्कूल होने के कारण संक्रमण फैला है। प्रशासन पूरी तरह स्थिति पर नजर बनाए है। टास्क फोर्स कमेटी रोजाना जिले के 90 स्कूलों की जांच करेगी। कमेटी कोरोना सुरक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन के नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करेगी। -निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें