फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कनाडा भेजने के नाम पर महिला से 82 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर महिला से 82 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान कंसलटेंसी मालकिन बलजीत कौर, कर्मचारी रवि, लीगल एडवाइजर राजविंदर कौर, मालकिन का भाई राजविंदर सिंह सोही और अगमवीर सिंह के रूप में हुई है। मटौर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता नीरज पांडे हाल वासी लुधियाना ने बताया कि साल 2022 में उसका संपर्क राजविंदर सिंह सोही के साथ हुआ था। उसने बताया कि उसकी बहन बलजीत कौर का दफ्तर फेज 3बी2 में कंसलटेंसी का काम है। उसने उसे कनाडा भेजने के लिए वर्क वीजा की स्कीम बताई और सारा खर्च 3.50 लाख रुपये बताया। शिकायतकर्ता ने उन्हें 82 हजार रुपये दिए लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उक्त आरोपियों ने उसका कनाडा का वीजा नहीं लगवाया और न पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें