फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर में घुसे चार बदमाश, कर्मचारी की छाती पर कट्टा रख बोला- सारा कैश दे दे, लूटे 80 हजार

Tue, 17 Mar 2020 09:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

डेरा कार सेवा के समीप 24 घंटे खुले रहने वाले एएमपीएम जनरल स्टोर से चार बदमाश देसी कट्टे के बल पर 80 हजार रुपये लूट ले गये। ट्रैफिक पुलिस चौकी से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित स्टोर में यह वारदात सुबह साढ़े सात बजे के करीब हुई। जाते समय बदमाशों ने स्टोर के दोनों कर्मचारियों के मोबाइल भी ले लिये। 

विज्ञापन


पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सैनी सहित सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीआईए-1 की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।  

लूट की कहानी चश्मदीद की जुबानी 

बदमाश ने देसी कट्टा छाती पर रखा तो मैं डर गया था...
एएमपीएम स्टोर के कर्मचारी चोरा गांव निवासी अशोक ने बताया कि सुबह 7.30 बजे शिफ्ट चेंज होने का समय होता है। इस दौरान सदर बाजार निवासी मोहित उसके साथ ड्यूटी पर था। सुबह 7.20 पर चार युवक स्टोर के अंदर घुसे। उन्होंने स्टोर फ्रूटी और कोल्ड ड्रिंक ली। जब वह उसका बिल कराने लगे तो एक बदमाश ने देसी कट्टा निकाला और मेरी छाती पर रख दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोला की सारा कैश दे दे। पिस्तौल को देखकर मैं डर गया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने गल्ले से रुपये निकाले, इसके बाद तीसरा बदमाश बोला कि एक और गल्ला है उसमें से भी रुपये निकालो। फिर उन्होंने उस गल्ले से भी रुपये निकाल लिये। करीब 80 हजार रुपये उन्होंने अपने लोवर की जेब में भर लिये। जाते हुये वे बदमाश बोले कि अब पुलिस को कुछ भी बता देना, जिसे जो कहना है कह देना। जाते हुये वे बदमाश मोहित और उसका मोबाइल भी छीन ले गए। 

पूरी प्लानिंग से आये थे बदमाश, 20 से 25 वर्ष की उम्र के हैं
चारों बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया तो उन्हें स्टोर के बारे में सब पता था कि कब सुरक्षाकर्मी घर जाता है और कब शिफ्ट चेंज होती है। क्योंकि जब बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया उस समय दो ही कर्मचारी थे। ये सभी बदमाश 20 से 25 वर्ष के हैं। बदमाशों के दुस्साहस का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने मुंह तक नहीं ढक रखा था।

दो शिफ्ट में दिन रात खुला रहता है स्टोर, पांच मिनट पहले ही गया था सुरक्षाकर्मी
स्टोर के मैनेजर सर्वजीत ने बताया कि यह स्टोर 24 घंटे खुला रहता है। सुबह और रात की दो शिफ्ट लगती है। जब बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। उससे करीब पांच मिनट पहले ही सुरक्षाकर्मी ड्यूटी ऑफ कर घर गया था।

एएमपीएम स्टोर पर हुई लूट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में सीआईए की टीमें भी जांच कर रही हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। -विरेंद्र सैनी, डीएसपी, हेडक्वार्टर करनाल।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें