फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुवैत का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 80 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कुवैत का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर यमुनानगर निवासी से 80 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। राजेश कुमार की शिकायत पर सेक्टर 3 थाना पुलिस ने सेक्टर 8सी स्थित वर्ल्ड किंग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने फेसबुक पर इस फर्म का विज्ञापन देखा था। शिकायतकर्ता फर्म के सेक्टर 8 कार्यालय पहुंचा जहां तीन लड़कियां कर्मचारी थीं। शिकायतकर्ता की बात कुवैत में वर्क वीजा पर इलेक्ट्रिशियन के रूप में नौकरी लगवाने की तय हुई थी। इसके लिए इस फर्म ने 80 हजार रुपये की मांग की थी। कहा गया कि वीजा आने के बाद रकम ली जाएगी। पीड़ित का कहना है कि परनीत कौर ने शिकायतकर्ता का पासपोर्ट रख लिया और मेडिकल करने के नाम पर ढाई हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद परनीत कौर की कॉल आई कि पासपोर्ट बन गया है। रकम जमा करवाएं और वीजा ले जाएं। शिकायतकर्ता 14 अगस्त को कार्यालय पहुंचा और उससे 40 हजार रुपये लेकर रसीद दी गई। इसके बाद 17 अगस्त को बाकी 40 हजार रुपये ले लिए गए। फिर कहा गया कि उसका दिल्ली में भी मेडिकल होगा। शिकायतकर्ता के दोस्त ने इस फर्म के बारे में बताया कि वह झूठे हैं और कई लोगों से ठगी कर चुके हैं। शिकायतकर्ता ने जब फर्म के कर्मचारियों के नंबरों पर कॉल की तो वह बंद आने लगे और दफ्तर भी बंद मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें