फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तस्कर से मिली 6.35 लाख की ड्रग मनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अपराध शाखा ने एक नशा तस्कर से 6.35 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी को बीते 10 अक्तूबर को सेक्टर-28सी से गिरफ्तार किया गया था। उसकी पहचान 24 वर्षीय तरुण कुमार के रूप में हुई थी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने तरुण से 21.12 ग्राम हेरोइन, 550.95 ग्राम चरस और 4.88 ग्राम आइस बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन दिन का रिमांड लिया। पूछताछ में जुटाई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी से ड्रग मनी बरामद की है। यह ड्रग मनी आरोपी ने खरड़ में छिपाई थी। पुलिस अब तस्कर से अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें