बच्चे की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। मालूम हो कि पिछले दिनों सतलुज नदी में आई बाढ़ के चलते गांव कालूवाला में कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे पानी से लबालब हैं। इन गड्ढों की वजह से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फिरोजपुर जिले के सीमांत गांव कालूवाला में आठ साल का बच्चा पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। बच्चा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता था। बच्चे की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। मालूम हो कि पिछले दिनों सतलुज नदी में आई बाढ़ के चलते गांव कालूवाला में कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे पानी से लबालब हैं। इन गड्ढों की वजह से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।