चंडीगढ़। यूरोप घुमाने के लिए टूर पैकेज देने के नाम पर 8.15 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-17 के एविडफ्लाई के ऑनर हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो परिवारों ने यूरोप घूमना था। यूरोप का टूर पैकेज लेने के लिए उन्होंने सेक्टर-17सी के एससीओ नंबर-129, 130 में फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एविडफ्लाई में गए। यहां उनकी हरमनप्रीत से मुलाकात हुई। हरमनप्रीत ने यूरोप का टूर पैकेज देने के लिए 8.15 लाख रुपये ले लिए, लेकिन उन्हें न यूरोप घुमाया और न ही रुपये वापस किए।