फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ब्लैक फंगस: संक्रमण ने ली आठ मरीजों की जान, 74 नए मामले, अब तक 1025 पीड़ित मिले

Fri, 04 Jun 2021 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में ब्लैक फंगस का संक्रमण थमता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 74 नए मामले सामने आए तो वहीं 17 मरीज ठीक भी हुए। अब तक 138 लोगों ने संक्रमण को मात दिया है। ब्लैक फंगस से अब तक 92 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्लैक फंगस के सर्वाधिक 261 मामले अकेले रोहतक में हैं।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गुरुवार को ब्लैक फंगस के 74 नए केस सामने आए हैं और आठ मरीजों की मौत हो गई। हरियाणा में कुल केसों की संख्या बढ़कर 1025 हो गई है। इनमें से 784 मरीज उचाराधीन हैं। वहीं सरकार ने 954 एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन मरीजों के उपचार के लिए जारी किए। इनमें से 486 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और 468 निजी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को भेजे हैं। सरकार ने दावा किया है कि स्टॉक में 2048 इंजेक्शन हैं और 3120 इंजेक्शन केंद्र सरकार से जल्द मिलेंगे।

विज्ञापन


138 ने फंगस को हराया, 92 की हो चुकी मौत
हरियाणा में गुरुवार को 17 मरीज ब्लैक फंगस से ठीक हुए। अब तक कुल 138 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इनमें गुरुग्राम के 62, हिसार के 22, फरीदाबाद-सिरसा 18-18, रोहतक 11, फतेहाबाद-करनाल-पानीपत 2-2 व भिवानी का एक मरीज ठीक हो चुका है। ब्लैक फंगस से मौत के मामलों की बात करें तो अब तक 92 मरीजों की मौत हो चुकी है। हिसार में 30, गुरुग्राम 19, रोहतक 14, सिरसा 7, पंचकूला-पानीपत 3-3, करनाल 5, कैथल-फतेहाबाद और भिवानी 1-1, झज्जर 6, नूंह में 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अब तक कहां-कितने केस
प्रदेश में ब्लैक फंगस के सबसे अधिक रोहतक में 261, गुरुग्राम 258 और हिसार में 211 केस मिले हैं। फरीदाबाद में 70, पानीपत 49, सिरसा 42, करनाल 35, नूंह 32, अंबाला 7, यमुनानगर-भिवानी 5-5, फतेहाबाद-झज्जर 10-10, कैथल 2, पंचकूला 11, रेवाड़ी में 7 केस मिल चुके हैं। इनमें से कुल 734 मरीज मेडिकल कॉलेजों में उपचाराधीन हैं। सबसे अधिक रोहतक 232, गुरुग्राम 176 और हिसार जिले के 167 मरीज इलाजरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें