सरकारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में इस समय ऑक्सीजन बेड 5,383 और वेंटिलेटर-आईसीयू वाले 973 खाली हैं। वहीं, ऑक्सीजन पोर्टल पर अब तक 13,658 आवेदन आए हैं। इनमें से 8,215 के घर ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंच चुका है, जबकि 418 की प्रक्रिया जारी है। 5,027 आवेदन रद्द किए गए हैं।
50 लाख से अधिक का हुआ टीकाकरण
मंगलवार को हरियाणा में 50 लाख लोगों का टीकाकरण पूरा हो गया। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत पहले बुजुर्ग, गंभीर बीमारी वाले कवर किए गए। 1 मई से 18 से 44 साल के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था। हरियाणा में अब तक 60 से अधिक 16,46,835 को 45 से 60 साल के बीच 16,06,395 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
युवाओं की बात करें तो 18 से 30 साल के 3,44,089 लोगों और 30 से 45 साल के बीच के 5,40,772 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मंगलवार को 55,360 ने पहली और 2,278 ने वैक्सीन की दूसरी डोज का इंजेक्शन लगवाया। अब तक हरियाणा में 50,11,317 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। हरियाणा की जनसंख्या करीब ढाई करोड़ है। इनमें से युवाओं की संख्या 1.80 करोड़ हैं।
21 लाख की स्क्रीनिंग, 24 हजार में मिले लक्षण
हरियाणा जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत 15 से 18 मई तक चलाए अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3011 गांवों में 5 लाख से अधिक घरों में पहुंचकर 21 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें से 24084 लोगों में बुखार आदि के लक्षण पाए गए। 16787 लोगों को गांवों में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। वहीं, टेस्ट करने पर 1511 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से 318 लोगों को गांवों में ही आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। 69 मरीजों को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।