फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये के राशन बैग के वसूले जा रहे 750 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्फ्यू के दौरान प्रशासन की ओर से वितरित किए जाने वाले राशन के बैग पर भी अधिक वसूली की जा रही है। 500 रुपये के राशन बैग के लिए लोगों से 750 रुपये वसूले जा रहे हैं। धनास के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही से लोगों से सरेआम लूट की जा रही है। मजबूर लोगों के साथ ऐसा व्यवहार न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन

धनास की स्माल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुरेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि कर्फ्यू के दौरान जो प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है, वह नाकाफी है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण खुलेआम खाद्य वस्तुओं पर अधिक दाम वसूल किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन के बैग घरों में जो वितरित किए जा रहे हैं, उनके दाम भी दुकानदार ज्यादा वसूल कर रहे हैं। व्यवस्था बनाने के लिए जिम्मेदार प्रशासन को ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे, जिससे निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य वसूल करने वालों को सबक मिल सके। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इसकी शिकायत प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, एडवाइजर मनोज परिदा और उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें