फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में पराली जलने के 75 मामले<bha>;</bha> अब तक 29 केस दर्ज, 23 रेड एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमृतसर जिले में सर्वाधिक 43 मामले सामने आए
विज्ञापन

-1.80 लाख रुपये का जुर्माना, 1.45 लाख की वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में खेतों में पराली का जलना जारी है और बुधवार को कुल मामलों की गिनती बढ़कर 75 हो गई। बुधवार को पराली जलाने के पांच नए मामले सामने आए। पराली जलाने के सबसे ज्यादा 43 मामले अमृतसर में सामने आए। पंजाब में 15 सितंबर से सेटेलाइट के जरिये खेतों की मानीटरिंग हो रही है और तब से लगातार पराली जल रही है। पहले दिन 15 को पराली जलाने के पांच मामले हुए। वहीं 16 को 18 मामले, 17 को 17 मामले, 18 को 11 मामले, 19 को एक मामला, 20 को भी एक मामला, 21 को 9 मामले, 22 को छह, 23 सितंबर को आठ मामले सामने आए। इस तरह से अब तक कुल मामलों की गिनती बढ़कर 75 हो गई है। अगर कुल मामलों की बात करें तो अमृतसर के बाद तरनतारन व पटियाला में सबसे अधिक 9-9 मामले, बरनाला में दो, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर व जालंधर में एक-एक मामला, कपूरथला में तीन, संगरूर व एसएएस नगर में भी एक-एक मामले हुए हैं।
विज्ञापन

38 मामलों में 1 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस जुर्माना राशि में से 1 लाख 45 रुपये की वसूली भी कर ली गई है। वहीं 29 मामलों में सेक्शन 223 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पराली जलाने पर पंजाब में 23 रेड एंट्री की गई हैं। भूमि रिका़ॅर्ड में रेड एंट्री होने पर संबंधित किसान न तो अपनी जमीन बेच सकता है और न ही उसे गिरवी या फिर उस पर लोन ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें