फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद 73 महिला पीटीआई शिक्षकों को मिलेगी नियुक्ति, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

Sat, 10 Nov 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

पीटीआई शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के 12 साल बाद आखिरकार 73 महिला पीटीआई शिक्षकों को नियुक्ति देने के पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई और 73 महिला पीटीआई को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं। 5 दिसंबर तक पंजाब सरकार को नियुक्ति पत्र जारी कर इसकी जानकारी हाईकोर्ट में देनी होगी।

विज्ञापन


पंजाब सरकार के खिलाफ महिला पीटीआई आवेदकों ने एडवोकेट वीके संधीर के माध्यम से अवमानना याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि पंजाब सरकार ने वर्ष 2006 में पीटीआई शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों पर बराबर संख्या में पुरुष और महिला पीटीआई की नियुक्ति की जानी तय की गई थी। पहले इन पदों के लिए फिजिकल एजुकेशन के सर्टिफिकेट धारकों को ही नियुक्त किए जाने का निर्णय किया गया था और बाद में हाईकोर्ट ने आदेश पर डीपीएड और बीपीएड को भी आवेदन की छूट दे दी थी। लेकिन पुरुष पीटीआई ज्यादा संख्या में नियुक्त कर दिए गए।

इसके खिलाफ हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गईं। 2012 में हाईकोर्ट ने इन पदों को पुरुष और महिला पीटीआई से बराबर भरे जाने के आदेश जारी कर दिए। सरकार ने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया था कि पद बराबर भरे जाएंगे। सरकार ने नई सूची बनाई तो कई पहले चयन किए गए आवेदकों को सूची से बाहर कर दिया गया। एक बार फिर सूची को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने नई सूची में निकाले गए आवेदकों को बनाए रखते हुए महिला पीटीआई की नियुक्ति के आदेश दिए थे। अब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि महिला के पीटीआई के 73 पदों पर महिला जल्द ही नियुक्ति कर दी जाएगी। हाईकोर्ट ने नियुक्तियां कर मामले की अगली सुनवाई पर इसकी जानकारी हाईकोर्ट को सौंपने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें