फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब में स्थापित होगा 70 फीट ऊंचा ‘खंडा’

Sun, 17 May 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिख पंथ की विरासत के प्रतीक के तौर पर 70 फुट ऊंचा स्टील का ‘खंडा’ स्थापित करने को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


यह फैसला शनिवार को पंजाब भवन में श्री आनंदपुर साहिब के स्थापना समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में लिया गया। समारोह 17 से 19 जून को आयोजित होगा।

सिख इतिहास में ‘खंडे’ की महत्ता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास दसवें गुरु गोबिंद सिंह के दर्शन को एक छोटी सी श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने 1699 में बैसाखी वाले दिन श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की नींव रखी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘खंडा’ सर्वव्यापी भाईचारे व हौसले का प्रतीक होने के अलावा अत्याचार, जुल्म तथा अन्याय के विरुद्ध साहस का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रमुख व्यक्तियों को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्रों सहित स्मृति चिह्न के डिजाइन को भी स्वीकृति दी गई।

समारोह के दौरान सोने की झाल वाला एक यादगारी सिक्का भी जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकारी कमेटी से कहा कि श्री आनंदपुर साहिब के संक्षिप्त इतिहास संबंधी पुस्तिका भी प्रकाशित की जाए, ताकि इस धरोहर से लोग अवगत हो सकें।

वहीं, प्रबंधों को और पुख्ता बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल और डॉ. दलजीत सिंह चीमा, लोकसभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पंजाबी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव केजेएस चीमा, रूपनगर की उपायुक्त तनु कश्यप, एसजीपीसी सदस्य रूप सिंह और अमरजीत सिंह चावला के नेतृत्व वाली एक कमेटी का भी गठन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें