यूटी प्रशासन व नगर निगम के कर्मचारियों को प्रशासन ने दिवाली का तोहफा देते हुए उन्हें 7 फीसदी डीए देने का फैसला लिया है। प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।
चंडीगढ़ यूटी सुबॉर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के अध्यक्ष रंजीत सिंह हंस ने कहा कि जुलाई में डीए देने का फैसला हुआ था, लेकिन प्रशासन से मंजूरी नहीं मिल रही थी। फेडरेशन के प्रयासों के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना ही पड़ा।