चंडीगढ़। स्टडी वीजा के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने सेक्टर 17 स्थित श्री राम ओवरसीज के दीपक शर्मा और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुरुक्षेत्र निवासी रामदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्टडी वीजा पर विदेश जाने के लिए उन्होंने श्री राम ओवरसीज से संपर्क किया था। कंपनी के दीपक शर्मा और अन्य ने उन्हें स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये ले लिए, लेकिन पैसे लेने के बाद न तो वीजा दिया और न ही पैसे वापस लौटाए।