फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात आईएएस और चार पीसीएस अफसरों के तबादलों के आदेश जारी

Mon, 25 Jul 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
अफसरों के तबादले - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने सोमवार को सात आईएएस और चार पीसीएस अफसरों के तबादलों के आदेश जारी किए। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आईएएस जगपाल सिंह को अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव (जेल) की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


निर्मलजीत सिंह कलसी को अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) के अलावा लोक निर्माण विभाग, शिकायत निवारण, पेंशनर्स, न्याय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास प्रिंसिपल रेसीडेंस कमिश्नर (पंजाब भवन, नई दिल्ली) का भी प्रभार होगा। आईएएस संजय कुमार को प्रमुख सचिव (प्रवासी भारतीय मामले), दीपइंदर सिंह को सचिव (ग्रामीण विकास और पंचायत) के साथ पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड का प्रबंध निदेशक व परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है। 

अभिनव को प्रमुख सचिव (जल सप्लाई एवं सैनिटेशन) के अलावा इस विभाग का प्रमुख भी बनाया गया है। अमर प्रताप सिंह विर्क को विशेष सचिव और अतिरिक्त निदेशक (शहरी हवाबाजी), सीईओ (पंजाब राज्य शहरी हवाबाजी काउंसिल) और निदेशक राजस्व तथा हरप्रीत सिंह सूदान को एसडीएम नाभा तैनात किया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार पीसीएस अधिकारी पूजा सियाल को एसडीएम पटियाला, रजत ओबराय को एसडीएम पट्टी, अमनदीप सिंह भट्टी को एसडीएम जालंधर-1 और नवराज सिंह बराड़ को एसडीएम फतेहगढ़ साहिब लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें