पंजाब ललित कला अकादमी और दिल्ली ललित कला अकादमी की ओर से सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में नेशनल पेंटर कैंप का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन पंजाब की टूरिज्म एवं कल्चरल अफेयर्स की डायरेक्टर अंजलि भावरा ने किया।
इस मौके पर पंजाब कला परिषद की चेयरपर्सन बीबी हरजिंदर कौर ,पंजाब ललित कला अकादमी की सचिव साधना संगर व हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन सुदेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान आए हुए कलाकारों ने लाइव पेटिंग बनाई। लाइव पेटिंग देखने के लिए यहां पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
पंजाब ललित कला अकादमी की सचिव साधना संगर ने बताया कि यह कैंप सात दिन चलेगा। कैंप में नोएडा से प्रोफेसर प्रेम सिंह, महाराष्ट्र से अनुराधा, दिल्ली से साबिया, जालंधर से अश्विनी वर्मा, होशियारपुर से डॉ. जसपाल सिंह, सहारनपुर से डॉ. राम शब्द, राजस्थान से मीना, पटियाला से डॉ. राजिंदर, मुुंबई से अश्विनी, कोल्हापुर से नागेश और मानसा से जसप्रीत सिंह की लाइव पेटिंग देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा।