फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69वें नेशनल गेम्स: ताइक्वांडो में पंजाब की अनुकृति, अंशिका और प्रभजोत को स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पीएयू लुधियाना में आयोजित 69वें नेशनल गेम्स के चौथे दिन जूडो, ताइक्वांडो और गतका प्रतियोगिताएं जोश के साथ जारी रहीं। ताइक्वांडो मुकाबलों में पंजाब की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
अंडर-14 आयु वर्ग की 38 किलोग्राम भार श्रेणी में पंजाब की अनुकृति ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की नकीशा सिंह को रजत, जबकि सीबीएसई की खुशी और चंडीगढ़ की जुगदिशा शर्मा को कांस्य पदक मिला। 22 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब की अंशिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस वर्ग में सीबीएसई की अदिति एंडोरे ने रजत, जबकि तेलंगाना की मंडेला समन वीटा और दिल्ली की दीक्षाता शर्मा ने कांस्य पदक जीते। वहीं 20 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब की प्रभजोत ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। महाराष्ट्र की आर्या किरण को रजत, जबकि तेलंगाना की जुनेरा कुलसुम और केंद्रीय विद्यालय संगठन की राखी कुमार को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो मुकाबलों के दौरान असिस्टेंट डायरेक्टर यूथ सर्विसेज़ दविंदर सिंह लोटे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। पुरस्कार वितरण के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) डिंपल मदान और यूथ स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर कुलवीर सिंह सलौदी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन की चुनौतियों से जूझने की क्षमता भी विकसित करते हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में राज्य टीम सदस्यों, प्राचार्यों और तकनीकी अधिकारियों का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें