फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमृतसर में 67 वर्षीय महिला की हत्या, किरायेदारों पर संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
-मजीठा रोड इंदिरा कॉलोनी में बुजुर्ग महिला खून से लथपथ मिली, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में 67 वर्षीय वीना रानी की हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह उनका शव घर के बेड पर खून से लथपथ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
परिवार के अनुसार, मृतका के घर में पिछले डेढ़-दो साल से दो युवक किरायेदार के रूप में रह रहे थे। वीना रानी की बेटी सिम्मी ने बताया कि दोनों युवकों का व्यवहार सामान्य था और पहले कभी कोई संदेह नहीं हुआ। हाल ही में एक किरायेदार का विदेश जाने के लिए वीजा लग गया था। परिवार का आरोप है कि घटना वाली शाम, वीजा पार्टी के बहाने सिम्मी के कज़िन को घर बुलाया गया और उसे शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद देर रात करीब एक बजे वीना रानी पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस की महिला ने बताया कि दरवाजा बंद होने पर उन्हें शक हुआ। आवाज लगाने पर दरवाजा खुला और घर का सामान बिखरा मिला। शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने मौके से संघर्ष के स्पष्ट संकेत पाए, लेकिन सोने-चांदी के गहने घर में मौजूद थे, जिससे लूट का मकसद भी सामने आ सकता है। एसीपी सिटी-2 वनीता ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस संदिग्ध किरायेदारों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें