फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिंगापुर व कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 66.30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में इन दिनों विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में अब सेक्टर-34 स्थित ईगल इमीग्रेशन कंपनी संचालक ने एक महिला सहित कुछ विद्यार्थियों को कनाडा व सिंगापुर भेजने के नाम पर चूना लगा दिया है। कंपनी संचालकों ने मिलीभगत कर कई लोगों से करीब 66 लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए। इस संबंध में पुलिस को अलग-अलग शिकायतें दी गई थी, जिसके आधार पर सेक्टर-34 थाने में गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी, अनुपम, जसकरण, गगनदीप, हरमन और अमित के खिलाफ धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में रोहतक निवासी महिला सोनिया ने बताया कि उसने सिंगापुर और उसके तीन छात्रों को पढ़ाई के लिए कनाडा जाना था। ऐसे में उन्होंने वर्ष 2022 में सेक्टर-34 स्थित ईगल इमीग्रेशन कंपनी का विज्ञापन देखा और विदेश जाने के लिए इनके कार्यालय में फोन पर बातचीत की। कंपनी वालों ने महिला व उसके साथ जाने वाले अन्य लोगों के दस्तावेज सहित उन्हें एससीओ नंबर 196-197 सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में बुलाया। महिला अपने व छात्रों के दस्तावेजों सहित चंडीगढ़ पहुंची और उन्हें पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सौंप दिए। इस दौरान कंपनी वालों ने महिला को सिंगापुर व छात्राें को कनाडा भेजने के लिए कुल खर्च करीब साढ़े 46 लाख रुपये बताया। महिला ने जनवरी 2023 में अलग-अलग किस्तों के जरिए कंपनी में कुल 46 लाख 30 हजार रुपये जमा करवा दिए। साथ ही उन्हें कहा गया कि उनका जल्द ही वीजा लग जाएगा और उन्हें विदेश भेज दिया जाएगा। लेकिन इसके बाद लगातार कई महीनों तक महिला कंपनी में फोन करती और उसे वीजा के लटकाया जाता रहा। बाद में कंपनी वालों ने महिला का फोन तक रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर प्रारंभिक जांच करके अब पुलिस ने सेक्टर-34 थाने में ईगल इमीग्रेशन कंपनी के संचालक सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें