फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 6.5 लाख रुपये ठग लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 6.5 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हालांकि, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सेक्टर-45 के रहने वाले भजन सिंह (46) ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह उबर में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं। 15 दिसंबर 2024 को एक व्यक्ति ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के बारे में बताया।
इसके बाद टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाकर यूकॉइन साइट पर उनकी आईडी बनाई गई। इसके बाद निवेश के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए। शुरुआत में निवेश के बाद थोड़ा लाभ हुआ लेकिन उनकी 50 हजार रुपये की राशि रोक ली गई। उन्हें बताया गया कि रोकी गई राशि वापस पाने के लिए उन्हें और निवेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 1,23,000 रुपये और निवेश किए लेकिन फिर भी रोकी हुई राशि नहीं मिली। उन्हें और निवेश के लिए कहा गया। उन्होंने कुल 6,58,417 रुपये का निवेश किया लेकिन न तो रोकी राशि मिली और न ही कोई लाभ। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें