फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : ट्राइसिटी में एक दिन में जलीं 64 चिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया है। वीरवार को कोरोना संक्रमित 64 शवों का दाह संस्कार हुआ। इनमें चंडीगढ़ में 33, पंचकूला में 23 और मोहाली में आठ शवों कों जलाया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लकड़ियों पर 28 और इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में 5 शवों का दाह संस्कार किया गया। हालांकि सरकारी आंकड़ों में यह संख्या आठ है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें पंचकूला, मोहाली के साथ पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के भी शव भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्मशानघाट में लकड़ियों पर 16 शवों का दाह संस्कार किया गया। वहीं, सेक्टर- 25 स्थित श्मशानघाट में लकड़ियों पर 12 और इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में 5 शवों का दाह संस्कार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी पंचकूला और मोहाली के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए चंडीगढ़ ही आते हैं। वहीं सरकारी आंकड़ों में सिर्फ चंडीगढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या लिखी जाती है। इसलिए आंकड़े में अंतर रहता है।
विज्ञापन

कोरोना मृतकों के ज्यादा शव आने से सेक्टर- 20 का श्मशानघाट पड़ा छोटा
नौ शवों को सेक्टर-28 के श्मशानघाट भेजा, रोजाना होता है 10-15 शवों का संस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कोरोना मरीजों की मौत के साथ ही अब श्मशान घाट भी छोटे पड़ने लगे हैं। आमतौर पर रोजाना पंचकूला में 10-15 शवों का दाह संस्कार किया जाता था। कोरोना के मामलों से होने वाली मौत के बाद अब एकदम से शव ज्यादा आने लगे हैं। पंचकूला में वीरवार को एकदम से 23 शवों के आने के कारण नौ शवों को दाह संस्कार के लिए सेक्टर-28 के श्मशान घाट भेजा गया। सेक्टर-20 के श्मशान घाट में दाह संस्कार होता है। यहां ज्यादा शव आने से इनको सेक्टर-28 भेजा गया। पंचकूला में 23 में से नौ शवों का संस्कार किया गया। नगर निगम के एसआई अजय सूद ने बताया कि रोजाना 15 से 16 शव आते थे, लेकिन एकदम से 23 शव आने के कारण यह श्मशानघाट छोटा पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें