चंडीगढ़ में दुनिया भर में 600 आर्किटेक्ट जुटने जा रहे हैं। मौका है ली कार्बूजिए की 50वीं डेथ एनिवर्सरी का। यूटी प्रशासन द्वारा इंटरनेशनल सिंपोजियम आयोजित करने की तैयारी जोरों पर है।
सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ आर्किटेक्चर के सहयोग से 6 से 12 अक्तूबर तक होने वाले सिंपोजियम में दुनिया भर से 600 से अधिक आर्किटेक्ट हिस्सा लेंगे।
गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सिंपोजियम को लेकर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मेहमानों के ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है।
अग्रवाल ने बताया कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर सिंपोजियम होगा। सिंपोजियम में विलियम कुरटिस, राज रेवाल, माइकल रिचर्ड्स, बीवी दोसी, जगन शाह जैसे आर्किटेक्ट शामिल होंगे।
कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी
ली कार्बूजिए की 50वीं डेथ एनिवर्सरी के मौके पर यूटी प्रशासन कई तरह की पेंटिंग और निंबध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। इसमें स्कूल और कालेज के स्टूडेंट हिस्सा ले सकेंगे।