फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीसीए के 60 फीसदी कर्मचारियों ने लिया अंगदान का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई रोटो की ओर से नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए), दूरसंचार विभाग के कार्यालय में अंगदान जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। भारत सरकार के जुग जुग जियो अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 30 यानी 60 फीसदी प्रतिभागियों ने अंगदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नियंत्रक संचार लेखा विजेंद्र नारायण टंडन ने सबसे पहले अंगदान का संकल्प लेकर कर्मचारियों को प्रेरित किया। सत्र में अंगदान से जुड़े भ्रम और झिझक दूर करने के साथ अपनी इच्छा परिवार के सदस्यों से साझा करने पर जोर दिया गया। रोटो के नोडल अधिकारी डॉ. विजय टाडिया ने कहा कि जागरूकता और संकल्प ही अंगदान अभियान को मजबूती देने का आधार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें