दो सौ ट्रेडर...5875000 की कीमत के नए नोट और सिक्के...सिटी के ट्रेडर्स के बीच यह सिक्के खप गए सिर्फ एक घंटे में।
रेजगारी के संकट से जूझ रही मार्केट को मानो वरदान मिल गया था। हरेक ने जी भरकर रेजगारी खरीदी। यह है व्यापारियों की मांग पर सेक्टर-26 के सतसंग भवन में रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा व्यापारियों के लिए लगाए गए कैंप में यही नजारा दिखाई दिया।
सतसंग भवन में क्वाइन मेले के लिए सुबह से ही व्यापारियों की लंबी लाइन लग गई थी। चंडीगढ़ की ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के युवा सदस्यों के प्रयास से लगाया गया
इस कैंप के दौरान ग्रेन मार्केट के दो सौ ट्रेडर्स को सिक्के बांटे गए। इस दौरान दस रुपये, बीस रुपये के नोट और करंसी थी।
ग्रेन मार्केट स्थित सतसंग भवन में क्वाइन कम न्यू करंसी एक्सचेंज काउंटर को रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने लगाया था। इस कैंप के दौरान नए नोट और सिक्के वितरित किए गए।
जो भी ट्रेडर वेन्यू पर पहुंचा उसको सिक्के वितरित किए गए। एक सिंगल ट्रेडर को 27 हजार 500 रुपये के सिक्के प्रदान किए गए।
रिजर्व बैंक आफ इंडिया के डिपुटी जनरल मैनेजर संजय भाटिया ने कहा कि इसी प्रकार के अन्य नोट और क्वाइन मेलों का आयोजन सिटी के अन्य सेक्टरों में किया जाएगा।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि आरबीआई के इस प्रकार के कैंप से व्यापारियों को राहत मिलती रहती है।