फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बस एक क्लिक करें और 60 सरकारी विभागों की जानकारी लें

Fri, 14 Jun 2019 02:17 PM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शिक्षा से लेकर नौकरी तक से जुड़ी तमाम जानकारी अब दिव्यांगों को घर बैठे ही एक एक क्लिक पर मुहैया करवाई जाएगी। उन्हें मात्र संबंधित विभाग की आफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा और चंद मिनटों में उनको तमाम जानकारी उपलब्ध होगी। राज्य की ओर से दिव्यांगों के लिए यह प्रयास 60 सरकारी विभागों की वेबसाइट केजरिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन्हें दिव्यांगों के लिए यूजर फ्रेंडली बनाया जा रहा है। ‘सुगम्य भारत अभियान’ योजना के तहत दिव्यांगों के लिए राज्य की कुल 60 वेबसाइटों में से अभी 42 विभागों की वेबसाइट यूज कर सकते है। अन्य वेबसाइटों को अगले दो महीने में तैयार कर दिया जाएगा। यह प्रयास राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

वेबसाइट में दिव्यांगों के लिए दी जा रही है स्क्रीन रीडर की सुविधा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की प्रधान सचिव नीरजा शेखर ने बताया कि सभी 60 सरकारी विभागों की आफिशियल वेबसाइट को दिव्यांगों क े लिए जारी गाइड लाइन के जरिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  वेबसाइट को दिव्यांग आसानी से यूज  कर सकेंगे, जिसके लिए मुख्य स्क्रीन रीडर की सुविधा दी गई।

इसके तहत यूजर को वेबसाइट के टॉप पर स्क्रीन रीडर के तहत ए, ए प्लस और ए माइनस के रूप में सुविधा दी गई है, जिससे वे वेबसाइट के डॉक्यूमेंट एवं पीडीएफ के शब्दों को जूम इन और आउट करके पढ़ सकते है। वहीं, इमेज के लिए उनको बस फोटो पर क्लिक करना होगा, जिसमें फोटो की तमाम जानकारी साउंड के जरिए बताई जाएगी।

वेबसाइट को डिजाइन कर रहे बिजनेस डिपार्टमेंट मैनेजर संदीप ठाकुर ने बताया कि स्क्रीन रीडर के जरिए सभी दिव्यांग के लिए डाक्यूमेंट के फॉंट को रंगों में पेश किया है, जो रंग गाइड लाइन के अनुसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें