फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, छह वर्षीय बच्ची की जान गई, माता-पिता गंभीर घायल

Mon, 05 Oct 2020 01:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
धनास मिल्क कॉलोनी लाइट प्वाइंट के पास एक टाटा कैंटर की टक्कर से माता-पिता के साथ मोटरसाइकिल पर घर जा रही छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे में माता-पिता को भी चोटें आई हैं। मृतका की पहचान धनास निवासी परी (6) के रूप में हुई है। सारंगपुर थाना पुलिस ने कैंटर चालक भुवन सहानी के खिलाफ आईपीसी 279, 337 और 304/ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना रविवार शाम करीब 4.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि धनास मिल्क कॉलोनी लाइट प्वाइंट के पास एक टाटा कैंटर ने बाइक सवार दंपति और उनकी बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया जहां 6 वर्षीय परी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि मासूम के पिता मनीराम और मां को चोटें आई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि मनीराम (39) धनास के चार मंजिला फ्लैट्स में पत्नी व 6 वर्षीय बेटी के साथ रहते हैं। वह दर्जी का काम करते हैं।

रविवार को वह पत्नी और बेटी के साथ किसी काम से मार्केट गए थे। शाम को परिवार बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इसमें वह उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें