फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर टू चंडीगढ़ रूट पर 6 और जालंधर रूट पर 12 ट्रेनें रद्द

Fri, 03 Jul 2015 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर रेलमार्ग पर शुरू होने वाली मेजर इंटरलॉकिंग वर्क के चलते चंडीगढ़ के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने चंडीगढ़ से अमृतसर जाने वाली छह ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है, जबकि 10 ट्रेनों को डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जालंधर-अमृतसर के बीच 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। अंबाला मंडल के अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर रेल मार्ग पर 10 से 29 जुलाई तक इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसलिए वीरवार को शेड्यूल जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ रूट पर ये ट्रेनें रद्द
-चंडीगढ़ से अमृतसर (12411) जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस
-अमृतसर से चंडीगढ़ आने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस
-नंगल डैम से अमृतसर जाने वाली नंगलडैम एक्सप्रेस
-अमृतसर से नंगलडैम आने वाली नंगलडैम एक्सप्रेस
-चंडीगढ़ से अमृतसर (12241) जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस
-अमृतसर से चंडीगढ़ आने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस

जालंधर-अमृतसर के बीच रद्द ट्रेनें
अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस (अप एंड डाउन)
कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस (अप एंड डाउन)
सहरसा-अमृतसर (15531/32) एक्सप्रेस (अप एंड डाउन)
दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस (अप एंड डाउन)
सहरसा-अमृतसर (15209/10) एक्सप्रेस (अप एंड डाउन)
अंबाला कैंट-अमृतसर पैसेंजर (अप एंड डाउन)

डायवर्ट होने वाली ट्रेनें
दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस : डायवर्ट वाया जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट (अप एंड डाउन)
दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस : डायवर्ट वाया जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट (अप एंड डाउन)
टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस : डायवर्ट वाया जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट (अप एंड डाउन)
बठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रेस : डायवर्ट वाया जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट (अप एंड डाउन)
अहमदाबाद-माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस : डायवर्ट वाया जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट (अप एंड डाउन)


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें