रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सरकार ने हजारों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने उनका डीए बढ़ा दिया है। इसमें 6 प्रतिशत का इजाफा किया गया। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 6 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा की है। डीए की यह किस्त एक जनवरी, 2015 से लंबित थी।
वित्त विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। ढींडसा ने बताया कि आगामी सितंबर में मिलने वाले अगस्त, 2015 के वेतन/पेंशन डीए की बढ़ी हुई दर के हिसाब से मिलेंगे।
इस प्रकार अब डीए बढ़कर 113 फीसदी हो जाएगा। बढ़ी हुई दर पर मिलने वाले महंगाई भत्ते की किस्त का एक जनवरी 2015 से 31 जुलाई 2015 तक का बकाया (एरियर), अक्तूबर, 2015 के वेतन के साथ दिया जाएगा।