पंजाब सरकार ने अपने मुलाजिमों और पेंशनरों को गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया है। सरकार ने मंहगाई भत्ता एक जुलाई 2015 से छह फीसदी देने का एलान किया है।
वित्त विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक बढ़ा हुआ छह प्रतिशत मंहगाई भत्ता मुलाजिमों और पेंशनरों को उनकी जनवरी माह के वेतन या पेंशन के साथ नकद रूप में दिया जाएगा।
दो पुलिसकर्मियों को सीएम रक्षक पदक
पंजाब सरकार ने दो पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक देने का एलान किया है। साथ तीन पुलिसकर्मियों को सेवा के प्रति सराहनीय समर्पण के लिए सीएम मेडल देने का एलान किया है।
डीएसपी भुच्चो गुरमीत सिंह किंगरा और दीनानगर पुलिस थाने के पीएचजी रजिंदर कुमार को मुख्यमंत्री रक्षक पदक दिया जाएगा। जबकि, दूसरी कमांडो बटालियन बहादुरगढ़ के कमांडेंट वरिंदर सिंह बराड़, पटियाला के एएसआई गुरजाप सिंह और दूसरी कमांडो बटालियन बहादुरगढ़ के एएसआई रामलाल को मुख्यमंत्री मेडल दिया जाएगा।