फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद 6 गैंगस्टर गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद 6 गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
जिला पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे छह गैंगस्टर को हथियारों सहित काबू किया है। आरोपी चमकौर साहिब के गांव भोजेमाजरा में एक मंदिर के पास बैठे योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर पकड़ने पहुंची पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने फायरिंग भी की। इसके जवाब में पुलिस ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर पांच आरोपियों को पकड़ लिया। तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनमें से एक को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों को डीएसपी वरिंदरजीत सिंह की अगुवाई में बनी इंस्पेक्टर गब्बर सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन


एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह, राजेश कुमार बंटा, लवप्रीत सिंह लाडी, गुरप्रीत सिंह गोपी, हरविंदर सिंह और गुरदीप सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह गोपी, मनप्रीत सिंह और जसवीर सिंह बच्चा फरार हो गए थे। इनमें से गुरप्रीत गोपी को बाद में पकड़ लिया गया। सभी के खिलाफ थाना श्री चमकौर साहिब में मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी के अनुसार गैंगस्टर लवप्रीत सिंह और राजेश कुमार उर्फ बंटा पिछले दिनों होशियारपुर में हुई काका शिकारी की हत्या के आरोपी हैं। गैंगस्टर गुरदीप सिंह राहों के नजदीक एक नशा छुड़ाओ केंद्र की आड़ में युवकों को अपने गैंग में शामिल करने के लिए तैयार कर रहा है। एसएसपी ने बताया कि यह सभी गैंगस्टर कूतरा गैंग से संबंधित हैं। गैंग का सरगना कुलवंत सिंह उर्फ गोपा भी पुलिस की गिरफ्त में है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने गए पुलिस के कर्मचारी सिविल ड्रेस में थे, इसलिए आरोपियों को लगा कि उनके विरोधी गुट ने हमला कर दिया है। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग की।
विज्ञापन


सात पिस्तौल बरामद
एसएसपी ने बताया कि इन गैंगस्टरों से 315 बोर की चार देसी पिस्तौल, 32 बोर की दो पिस्तौल, 32 बोर का एक रिवाल्वर और आठ कारतूस बरामद हुए हैं। ये हथियार उत्तर प्रदेश और ग्वालियर से लाए गए थे। 
विज्ञापन


एटीएम लूटने की फिराक में थे
पुलिस के अनुसार गैंगस्टर रोपड़ के पास एक एटीएम में लूट और एक विरोधी गैंगस्टर का कत्ल करने की फिराक में थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें