फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी वारदात: व्यापारी के दफ्तर में घुसे चार हथियारबंद, कर्मचारियों को बंधक बना 6.72 लाख लूटे

Sat, 13 Jun 2020 12:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लुधियाना के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके गिल रोड पर शुक्रवार को दिन दिहाड़े चार हथियारबंद लुटेरों ने लोहा व्यापारी के दफ्तर में घुसकर 6.72 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने दफ्तर के मैनेजर, नौकर और कैशियर को बंधक बनाया और लूट कर आसानी से फरार हो गए। लुटेरे दो बाइकों पर आए थे। किसी तरह खुद को छुड़वा कर मैनेजर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिकों के साथ-साथ पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करना शुरू कर दिया है। पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि गिल रोड स्थित एएच आलोए नाम से लोहा व्यापारी का दफ्तर है। जहां सूचना मिली कि दोपहर उद्योगपति के मैनेजर जगवंत सिंह और नौकर दुर्गा प्रसाद दफ्तर में है। कैशियर कैश लेकर दफ्तर पहुंचा ही था। दफ्तर में ऑटो मैटिक दरवाजा लगा है। कुछ समय बाद ही हेलमेट लगाए हाथ में बैग लेकर एक युवक आया। उसने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। जब दुर्गा प्रसाद ने दरवाजा खोला तो उसके साथ तीन अन्य नौजवान मुंह में कपड़ा लपेटे हुए अंदर घुस आए। 


यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैग में से पिस्तौल निकाली और एक लुटेरे ने सभी को दफ्तर में एक तरफ कर दिया और तीनों को एक कपड़े से बांध दिया। मैनेजर से अलमारी की चाबी मांगकर उसमें से रुपयों से भरा बैग निकाल लिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। एडीसीपी जसकिरण तेजा ने बताया कि आरोपी चार थे और दो बाइकों पर आए थे। सभी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। आरोपियों की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। जल्द ही पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें