एक ओर यूथ नया साल का जश्न मनाने में जुटे रहा, दूसरी ओर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जश्न में भंग डालने वाले 425 हुड़दंगबाजों को पुलिस ने हिरासत में लिया, वहीं तीन के खिलाफ मामला भी दर्ज किया। इसके अलावा खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 5 को गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही ड्रंकन ड्राइव के 20 नाके लगाकर 143 चार पहिया और 10 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस ने सेक्टर 26 में डिस्कोथेक के नजदीक 7, अंदरूनी सड़कों पर 41 और बार्डर इलाके में 18 नाके लगाकर कुल नियमों की धज्जियां उड़ने वाले 569 वाहनों के चालान काटकर 6 वाहनों को जब्त किया। सात डिस्क एंड बार पर भी कार्रवाई की गई।
नए साल की पूर्व संध्या को ध्यान में रखकर चंडीगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई थी। सभी होटल, क्लब, रेस्तरां, सामुदायिक केंद्र, बाजार, प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिस बल सहित अधिकतम पुलिस बल की तैनाती थी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला इंस्पेक्टर, एक एनजीओ और 20 ओआरएस के नेतृत्व में सभी महिला अधिकारियों के साथ एक विशेष मोबाइल टीम ड्यूटी पर थी। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 1199 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
दो बच्चों और 19 महिलाओं ने ली पिक एंड ड्राप की सुविधा
इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी की अगुवाई में महिला स्क्वॉड बनाया गया था। साथ ही पुलिस ने पिक एंड ड्राप की सुविधा के लिए आठ पीसीआर का लगाई थी। रात 8 बजे से दो बच्चों समेत 19 महिलाओं को पुलिस ने पिक एंड ड्राप की सुविधा देकर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया गया।